स्मृतियों में गरिमा पाठक द्वारा भावपूर्ण श्रद्धांजलि

स्मृतियों में गरिमा पाठक द्वारा भावपूर्ण श्रद्धांजलि

७फरवरी २०२३ को कवयित्री मीनाबंधन ,आ.प्रतिभा सिंह व उनके परिवार द्वारा दिवंगत कवियत्री एवं साहित्य सेविका आ. गरिमा पाठक जी की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके निवास स्थान ‘श्रीराम निवास’ कांके बोड़या में श्रद्धांजलि सभा सह काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें शहर की गणमान्य कवयित्रियों ने भाग लिया।

स्मृतियों में गरिमा पाठक द्वारा भावपूर्ण श्रद्धांजलि
स्मृतियों में गरिमा पाठक द्वारा भावपूर्ण श्रद्धांजलि

गोष्ठी में उपस्थित सभी लेखिकाओं द्वारा गरिमा जी को भावपूर्ण श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर उनके द्वारा संकलित एवं सम्पादित पुस्तकों का लोकार्पण भी हुआ। बैंगलुरू के राही राज की संस्था ‘कारवां’ द्वारा प्रकाशित साझा संग्रह ‘उगता सूरज’ जिसका सम्पदान आ. गरिमा पाठक जी द्वारा किया गया था। साथ ही उड़ीसा के रंगकर्मी साहित्यकार उदयन सुपकर जी द्वारा संपादित साझा काव्य संग्रह ‘सप्तऋषि’ जिसका संकलन गरिमा पाठक जी द्वारा किया गया था। उनकी अनुपस्थिति में उनके अधूरे कार्यों का दायित्व वहन करते हुए उनकी दोनों पुस्तकों का लोकार्पण एवं वितरण उनके पति श्री भोला प्रसाद पाठक जी द्वारा सम्पन्न कराया गया।

गरिमा पाठक जी स्मृति में उनके द्वारा स्थापित एवं उनकी मातृ संस्था प्रेरणा दर्पण साहित्यिक सांस्कृतिक मंच एवं साहित्य 24 द्वारा दोनों ही संस्थाओं के संस्थापक हरिप्रकाश पांडेय जी एवं साहित्य 24 की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आ. मीना बंधन जी के सयुक्त सहयोग से स्मारिका का प्रकाशन किया गया था। जिसका विमोचन भी इसी अवसर पर किया गया।

झारखंड राँची की संस्था श्री सहित्यकुंज साहित्यिक मंच द्वारा शॉल से सम्मानित किया गया। राँची की ही जानी मानी कवियत्री आ. सुनीता अग्रवाल जी द्वारा सबको पौधा देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिनकी भावपूर्ण उपस्थिति रही आ.सुरिंदर कौर ‘नीलम’जी, आ.पूनम रानी तिवारी जी, आ. राजश्री तिवारी जी, आ.मनीषा सहाय ‘सुमन’ जी, आ.प्रतिमा मणि त्रिपाठी जी, आ.मीरा सिंह जी, आ.नीता शेखर ‘विषिका’ जी, आ.मीना बंधन जी, आ.रूपा कुमारी जी, आ. ऋतुराज बर्षा जी, आ.प्रतिभा सिंह जी, आ.भोला प्रसाद जी, आयुष्मान पाठक जी एवं आ.राजा सिंह जी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मीरा सिंह की पुस्तक अनकही यादें का लोकार्पण बहुत हीं भव्य तरीक़े से होटल जेड स्क्वायर में किया गया

Tue Feb 14 , 2023
मीरा सिंह की पुस्तक अनकही यादें का लोकार्पण बहुत हीं भव्य तरीक़े से होटल जेड स्क्वायर में किया गया ।इस कार्यक्रम में शहर के जाने माने कवि और कवियत्रियाँ शामिल रहें ।पुस्तक की समीक्षा अशोक प्रियदर्शी जी,माया प्रसाद जी,सुरिंदर कौर नीलम जी ,सारिका भूषण जी ,शालिनी शह्बा जी और मीना […]
मीरा सिंह की पुस्तक अनकही यादें का लोकार्पण बहुत हीं भव्य तरीक़े से होटल जेड स्क्वायर में किया गया