साहित्योदय जन रामायण सह काव्य गोष्ठी राजधानी में संपन्न





अंतरराष्ट्रीय साहित्य कला संस्कृति संगम साहित्योदय के बैनर तले देश की राजधानी दिल्ली में साहित्योदय जन रामायण चर्चा सह काव्य गोष्ठी का आयोजन सफदरजंग क्लब में किया गया। कार्यक्रम में शहर के जाने-माने साहित्यकारों ने शिरकत किया । कार्यक्रम का आयोजन संयोजन सुनीता बंसल, सीमा सिन्हा मैत्री एवं डॉ रजनी शर्मा चंदा ने किया। मां शारदे की उपासना से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। दीप प्रज्वलन सुनीता बंसल एवं मंत्रोच्चारण सीमा सिन्हा एवं डॉ रजनी ने समवेत स्वरों में किया।सरस्वती वंदना इंदु निगम ने मधुर स्वर में किया। ऑनलाइन माध्यम से सभी ने मंच संस्थापक पंकज प्रियम को जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दिया। अतिथियों का स्वागत सुनीता बंसल ने अपने स्वागत संबोधन से किया। शहर की जानी-मानी हस्तियों ने इस कार्यक्रम में शिरकत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई ।साहित्योदय के द्वारा आगामी वृहद कार्यक्रम जन रामायण की चर्चा की गई। जन रामायण 19 एवं 20 नवंबर को अयोध्या में आयोजित की जाएगी। यह 108 लोगों के द्वारा लिखा गया जन रामायण है जिसे जन- जन तक मंच के माध्यम से पहुंचाया जाएगा। सीमा सिन्हा मैत्री, डॉ रजनी शर्मा ‘चंदा’ ,चांदनी केसरवानी,सुनीता बंसल,इंदू निगम, राजेन्द्र निगम , प्रेरणा सिंह, डॉ राजीव पांडेय , ओंकार त्रिपाठी,अविनाश शर्मा,हरि प्रकाश,अंजली शर्माअभिषेक तिवारी ,देव शर्मा सहित अन्य साहित्यकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दिया। पंकज प्रियम पूरे कार्यक्रम में आनलाइन जुड़ कर अपनी अभिव्यक्ति दी। बेबाक जौनपुरी ने सुंदर प्रस्तुति से अपनी शुभकामनाएं ऑनलाइन में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के समापन में सभी ने लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया। धन्यवाद ज्ञापन सुनीता बंसल ने किया। यह मंच प्रतिष्ठित साहित्यकारों से लेकर नवांकुर रचनाकारों के लिए वरदान स्वरूप साबित हुआ है। हिंदी तथा क्षेत्रीय भाषाओं पर साहित्य के क्षेत्र में लगातार कार्य करते हुए साहित्य का एक नया इतिहास रच रहा है। मंच संचालिका साहित्योदय रांची प्रभारी डॉ रजनी शर्मा ने साहित्योदय मंच के माध्यम से शीघ्र ही दिल्ली में वृहत आयोजन की सूचना देकर कलमकारों को मंच से जुड़ने का आमंत्रण दिया है।