”राष्ट्रीय कवयित्री सम्मेलन, सम्मान समारोह का आयोजन पुस्तक तथा लघु फिल्म डेजर्ट क्वीन का लोकार्पण”-Dr Kirti Kale

प्रेरणा दर्पण साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच और आदिशक्ति फाउंडेशन
द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में
”राष्ट्रीय कवयित्री सम्मेलन, सम्मान समारोह का आयोजन पुस्तक तथा लघु फिल्म डेजर्ट क्वीन का लोकार्पण”

दिनांक: 07 मार्च, 2021 रविवार, को जनकपुरी क्लब, नयी दिल्ली में प्रेरणा दर्पण साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच और आदिशक्ति फाउंडेशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में ”राष्ट्रीय कवयित्री सम्मेलन, सम्मान समारोह का आयोजन पुस्तक तथा लघु फिल्म डेजर्ट क्वीन के लोकार्पण” का शानदार व भव्य समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माननीया श्रीमती कांता कर्दम जी (संसद सदस्य, राज्य सभा) रहीं जिन्होंने प्रोफेसर रमा (शिक्षा), डॉ मृदुला टंडन (समाज सेवा), डॉ उपासना भगत (चिकित्सा ), डॉ प्रमिला सिंह (चित्रकला ), श्रीमती अलका सिन्हा (साहित्य), डॉ प्राची गर्ग ( भारतीय सेना), अंजना सिंह (तकनीक), प्रतीक्षा दत्ता (पत्रकारिता), सुश्री पुजा कुमारी (ऊबर कैब ड्राइवर) को अपने अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रेरणा नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया।

उन्होंने अपने भाषण में नारी शक्ति की उपलब्धियों की सराहना की और महिलाओं को इसी प्रकार हर क्षेत्र में आगे बढ़ते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। इस समारोह की अध्यक्षता प्रेरणा दर्पण मंच की अध्यक्षा और अंतरराष्ट्रीय कवयित्री डॉ कीर्ति काले जी ने की और उन्होंने प्रेरणा नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित सभी महिलाओं का तिलक भी किया और उन्हें मंच की ओर से सम्मान पत्र के साथ साथ पगड़ी और पटका भी भेंट किया। डॉ कीर्ति काले जी ने प्रेरणा नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित सभी महिलाओं से कुछ प्रश्न भी किये जिनका इन सभी ने बखूबी जवाब दिया। कार्यक्रम में आदि शक्ति फाउंडेशन की और से भी अनेक महिलाओं को आदि शक्ति सशक्त नारी सम्मान से नवाजा गया। इस कार्यक्रम का शानदार आग़ाज संगीतमयी सरस्वती वंदना से हुआ जिसमें सितार पर-विनम्र मल्होत्रा और तबले पर-आसुतोष मुखर्जी ने संगत दी। इसके बाद बेबी कुमारी मिहिका पुजारी ने शानदार कविता सुनाई। उसके बाद आरव कल्याणे ने एक बाल कविता का शानदार पाठ किया। इसके बाद प्रेरणा दर्पण के महासचिव और कार्यक्रम के संयोजक हरिप्रकाश पाण्डेय जी तथा आदि शक्ति फाउंडेशन की अध्यक्षा सुषमा पंवार जी ने अपनी अपनी संस्थाओं के विषय में जानकारी दी। अमित शर्मा जी ने हरिप्रकाश पाण्डेय जी की कर्मठता को रेखांकित करते हुए एक कविता पढ़ी।


इसके उपरांत श्रीमती कल्याणी झा की पुस्तक -‘और भी हैं राहें’ का लोकार्पण सभी माननीय अतिथियों के कर कमलों से हुआ।
इसके बाद श्रीमती सुषमा पंवार और अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित लघुफिल्म डेजर्ट क्वीन का लोकार्पण भी हुआ।

कार्यक्रम के अंत में एक राष्ट्रीय कवयित्री सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें
कल्पना शुक्ला (दिल्ली), लता प्रकाश (दिल्ली) कल्याणी झा (रांची),पम्पा सेन विश्वास (रांची),मोनिका शर्मा (गुरुग्राम),कविता रानी (रांची),राधा बिष्ट (लखनऊ), रेनू झा रेणुका (रांची), अंकिता सिन्हा (जमशेद पुर), रुना रश्मि दीप्त (रांची), डॉ सीमा श्रीवास्तव (लखनऊ), अनामिका जूही (रांची), मुनमुन ढाली (रांची), नीरज वर्मा (रांची), रेनूबाला धार (रांची), उमा शर्मा (दिल्ली), टीना (दिल्ली), करिश्मा सोनी (दिल्ली) ने शानदार काव्य पाठ किया। प्रेरणा दर्पण की अध्यक्षा डॉ कीर्ति काले जी के काव्य पाठ पर तो जैसे पूरा सभागार ही मंत्र मुग्ध हो गया था। प्रेरणा दर्पण के उपाध्यक्ष और कार्यक्रम के सह संयोजक ओम प्रकाश कल्याणे ने भी अपनी हास्य व्यंग्य रचना से सभी का भरपूर मनोरंजन किया।
इस पूरे कार्यक्रम का शानदार और उत्कृष्ट संचालन प्रसिद्ध हास्य कवयित्री दीपाली जैन ज़िया (गाज़ियाबाद) ने किया। दर्शकों से खचाखच भरे सभागार में दिल्ली के अनेक गण मान्य व्यक्ति और प्रसिद्ध कवि कवयित्री मौजूद रहे और सभी ने इस शानदार कार्यक्रम का भरपूर मजा लिया। कुल मिलाकर यह शाम बहुत ही शानदार और काव्यमयी रही। सभी सहभागियों का और सभी दर्शकों का और दोनों संस्थाओं के सभी सदस्यों का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।

डॉ चंद्रमोहन भगत (संरक्षक) डॉ कीर्ति काले (अध्यक्ष)
ओमप्रकाश कल्याणे(उपाध्यक्ष) हरिप्रकाश पाण्डेय (महासचिव),
शुभ्रा सिंह (संगठन सचिव)

mediapanchayat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सौनौली: कुनसेरवा चौराहा के पास चल रहा मिनी कैसीनों, लग रहा जुआरियों का तांता

Thu Mar 11 , 2021
(सौनौली/महराजगंज): सौनौली कोतवाली क्षेत्र के कुनसेरवा चौराहा के पास एक मिनी कैसी नों संचालित हो रहा है। यहां ताश के पत्ते व बोर्ड बिछाकर जुआ हो रहा है। यह सिलसिला सुबह से लगाए देर शाम तक चलता। रात को जुए का खेल पास के ही एक मकान में शिफ्ट हो […]