सौनौली: बरगदही गांव में छत से गिरे व्यक्ति की मौत

(सौनौली/महराजगंज):

सौनौली कोतवाली क्षेत्र के कैथवलिया उर्फ बरगदही गांव में छत से गिर कर घायल हुए व्यक्ति की मौत हो गई। वह लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती था। गुरुवार को उसका शव गांव में आते ही कोहराम मच गया।
पूरे घटनाक्रम पर नजर डालें तो 16 फरवरी की रात करीब दस बजे 42 वर्षीय सूर्यलाल व उसका बुजुर्ग पिता श्रीराम को आशंका हुई उनके छत पर कोई चोर आया है। दोनों छत पर गए। जब छत पर कोई नहीं मिला तो वह वापस आने लगे। पिता श्रीराम सीढ़ी से नीचे उतर आया। लेकिन उसका पुत्र सूर्यलाल छत पर ही रुका। पिता के मुताबिक सूर्यलाल अचानक छत की रेलिंग समेत नीचे फर्श पर आ गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।सूर्यलाल के स्वजन पुलिस को सूचना देते हुए ग्रामीण व घायल उसे इलाज के रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने महराजगंज रेफर कर दिया। इसके उपरांत महराजगंज व गोरखपुर से भी रेफर होते हुए उसका इलाज लखनऊ के एक अस्पताल में चल रहा था। जहां बुधवार की देर रात उसकी मौत हो गई। मृतक घर का इकलौता कमाऊ व्यक्ति था। उसकी दो बेटियां हैं। उसके मौत से ग्रामीण हतप्रभ हैं। कई चर्चाएं भी हैं। हालांकि सौनौली पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। खबर लिखे जाने तक मृतक के अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सौनौली: छत से गिरकर हुई व्यक्ति के मौत मामले पुलिस ने तीन लोगों को थाने पर बैठाया

Fri Feb 26 , 2021
(सौनौली/महराजगंज): सौनौली कोतवाली क्षेत्र के कैथवलिया उर्फ बरगदही गांव छत से गिर कर घायल हुए और बाद में उसकी मौत के मामले में पुलिस ने गांव के तीन लोगों को गुरुवार से ही थाने पर बैठाया है। वहीं गुरुवार को ही मृतक सूर्यलाल (42 वर्ष) का अंतिम संस्कार कर दिया […]