गोरखपुर। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने वरिष्ठ पत्रकार एवं हिन्दुस्तान राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्र के तहसील प्रभारी कैम्पियरगंज, गोरखपुर सुरेन्द्र कुमार सिंह को पूर्वांचल, उत्तर प्रदेश इकाई का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। और आशा व्यक्त की है कि इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन में गांव से लेकर शहर तक के पत्रकारों को जोड़कर पत्रकार हितों की रक्षा एवं उत्पीड़न की घटनाओं पर सतत् संघर्षशील रहेंगे।
सुरेन्द्र कुमार सिंह को पूर्वांचल उत्तर प्रदेश इकाई का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद परवेज़, राष्ट्रीय महासचिव इरफानुल्लाह खान एवं गिरिराज सिंह, राष्ट्रीय काउंसिल सदस्य सलमान अहमद, मोहम्मद एजाजुल हक़, बिहार प्रदेश अध्यक्ष रंजीत सम्राट, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पासवान, प्रदेेेश सचिव पूर्वांचल अवनीश त्रिपाठी,नवेद आलम, रफी अहमद अंसारी,डाॅ.शकील अहमद,डाॅ.अतीक अहमद,मो. परवेज़ अख्तर,श्रवण कुमार गुप्ता, मुदस्सिर हुसैन,मो. आज़म,फिरोज आलम ,सतीश चन्द, मोहम्मद वसीम ,जुबेर आलम, रफ़ीक अहमद,ख्वाज़ा जियाउद्दीन,मो.इस्माइल,सतीश मणि त्रिपाठी,रामकृष्ण मणि त्रिपाठी,विजय मोदनवाल, विवेक श्रीवास्तव,बेनी माधव त्रिपाठी,अजय गिरि, डाॅ.वेद प्रकाश निषाद, मनीष सामंत,देवेश श्रीवास्तव, केशव शुक्ल,चन्दप्रकाश अग्रहरी,राघवेन्द्र दास,विरेन्द्र प्रताप पाण्डेय, सुनील यादव,अरविन्द प्रताप यादव, महेन्द्र शर्मा, राम सकल यादव, विनीत पाण्डेय,अश्वनी जायसवाल,सतेन्द्र यादव, गौतम सिंह,राजकुमार यादव, करूणाकर राम त्रिपाठी, महेन्द्र कुमार आदि पत्रकार गण ने बधाई दी है।