मुर्गा तस्करों में लेनदेन को देकर विवाद, हरदी डाली के दक्षिण टोला पर डंप हुए तस्करी के मुर्गे

(सौनौली/महराजगंज):

होली पर्व के मद्देनजर मुर्गे को नेपाल ले जाने वाले एक गुट में लेनदेन को लेकर रविवार की सुबह विवाद हो गया है। यह गुट सौनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदी डाली गांव के दक्षिण टोला के पास से मुर्गों की खेप नेपाल भेज रहा था। लेकिन हुए विवाद व तनातनी के कारण भारतीय पक्ष के तस्करी में संलिप्त लोगों ने मुर्गा को नेपाल जाने से रोक दिया है। जिससे तस्करी के लिए आए कई क्विंटल मुर्गे हरदी डाली के दक्षिण टोला पर डंप हो गए हैं।
सूत्रों का बताना है कि मुर्गा तस्करी के हिसाब किताब में करीब 10 लाख रुपये का अंतर आने से तस्करी में संलिप्त भारत व नेपाल के लोगों में गुटबाजी हो गई। जिससे विवाद बढ़ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

,,,साहब! यहां तो मतदाताओं में बंट रहा शराब, फ्री में गेहूं कटाई का फरमान

Fri Apr 2 , 2021
(सौनौली/महराजगंज): त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की गहमा-गहमी शुरू हो गई है। आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी शुरू हो गया है। ऐसा ही मामला नौतनवा विकास खंड के हरदी डाली गांव में आया है। जहां ग्राम प्रधान पद के दावेदार रामवृक्ष ने अन्य दावेदार गोपाल नारायण चौधरी, दीना नाथ व कृष्ण कुमार पर […]