नौतनवा/ महराजगंज: नौतनवा तहसील के वकील अमित सिंह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। उनके ऊपर फिर एक युवती ने रेप का आरोप लगाया है।पिछले 10 माह में यह तीसरा आरोप है। तीनों ही मामले अलग-अलग हैं। एक मामले में मुकदमा भी दर्ज हुआ है। हालांकि आरोपों से घिरे वकील अमित सिंह का कहना है उन्हें एक सुनियोजित जाल में फंसाया जा रहा है। यह सब कुछ हरदी डाली गांव के निवासी शिवकुमार मिश्र व उनके सहयोगियों द्वारा रचा जा रहा है। कुछ सफेदपोश भी उनका सहयोग कर रहे हैं। उक्त तीनों आरोप सरासर फर्जी हैं। लगे आरोपों पर नजर डालें तो मई माह वर्ष 2020 में प्रिया नामक युवती ने अमित सिंह पर कई दिन रेप करने का आरोप लगाया। हालांकि उस मामले में अमित सिंह का कहना है कि प्रिया तो मेरी पत्नी है। मैं उसका जबरिया रेप कैसे कर सकता हूं। दूसरा मामला 14 नवंबर 2020 का है। जिसमें रीता नाम की महिला ने अमित सिंह पर रेप का आरोप लगाया। जिस पर न्यायालय के आदेश पर मुकदमा भी दर्ज हो गया। तीसरा मामला 24 जनवरी वर्ष 2021 को हुआ। जिसमें हरदी डाली गांव की निवासी अंकिता पुत्री शिव प्रसाद उर्फ पुजारी के साथ अमित सिंह द्वारा जबरिया रेप करने का आरोप लगा है। इस मामले को भी अमित सिंह फर्जी बता रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस को मामले की गंभीरता से जांच करनी चाहिए। अगर वह दोषी हैं, तो बेशक उनके ऊपर कार्रवाई हो। लेकिन अगर मामले फर्जी हैं। जो इस फर्जी रेप की कहानी गढ़ने वाले गिरोह को भी जेल के सलाखों के पीछे भेजा जाना चाहिए। नौतनवा थानाध्यक्ष छोटेलाल का कहना है कि वकील अमित सिंह पर लगे रेप के आरोपों की जांच की जा रही है। हालांकि यह मामले फर्जी प्रतीत हो रहे हैं।
(सौनौली, महराजगंज ): नेपाल के बेलहिया कस्बे में शुक्रवार की पूर्वाह्न कार को ठोकर मारने की आरोपित एक भारतीय ट्रक का पीछा करते नेपाली पुलिस सौनौली बॉर्डर के रास्ते भारतीय सीमा में करीब 50 मीटर घुस गई। नेपाल पुलिस ट्रक को वापस नेपाल ले जा कर दुर्घटना के बावत कार्रवाई […]