(नेपाल):
शनिवार की तड़के सुबह नेपाल के हेटौड़ा से चितवन आ रही नेपाली यात्री बस व ट्रक की आमने सामने की टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि 10 लोग घायल हो गए। सभी हताहत बस में सवार यात्री बताए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व पश्चिम राजमार्ग पर नेपाली की रात्रि बस सेवा चितवन की तरफ आ रही थी। अभी वह मकवानपुर मनहरी 6 के सुनाचरी गांव के पास पहुंची ही थी कि सामने से आ रही ट्रक से टक्कर हो गई। जिसमें बस सवार 13 यात्री घायल हो गए। घायल बस चालक 35 वर्षीय मदन थापा निवासी वीरगंज, करीब 38 वर्षीय अभय लाल कुशवाहा व 40 वर्षीय सुनील कुमार निवासी भारत ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। मृत सुनील कुमार के पते की पुष्टि बिहार की हुई है। जबकि दूसरे मृत भारतीय के पते की पुख्ता पुष्टि नहीं हो पाई है। नेपाल पुलिस ने अन्य घायलों को इलाज के लिए हेटौडा व भरतपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नेपाल पुलिस का कहना है हताहत लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी हताहतों के पहचान का प्रयास किया जा रहा है। दो भारतीय समेत 3 लोगों की मौत हुई है।