नेपाल की जेल में बंद अंतरराष्ट्रीय कुख्यात अपराधी चार्ल्स शोभराज फिर चर्चा में

फोटो- चार्ल्स शोभराज

(नेपाल):
काठमांडू के सुंधारा जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कुख्यात अंतरराष्ट्रीय अपराधी 77 वर्षीय चार्ल्स शोभराज का इंटरव्यू ब्रिटेन के दो समाचार पत्रों में आने से नेपाल सरकार हरकत में है। मामले में जांच बैठा दी गई है कि आखिर जेल में बंद शातिर अपराधी तक पत्रकार पहुंच कैसे गए और इंटरव्यू तक ले लिया। नेपाल गृह मंत्रालय के प्रवक्ता चक्र बहादुर का कहना है कि गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले किसी भी विभाग ने चार्ल्स शोभराज का इंटरव्यु लेने की कोई अनुमति नहीं दी है। वहीं सुंधारा जेल प्रशासन का कहना है कि उनके पास कुछ मीडिया संस्थानों की रिकवेस्ट आई थी। लेकिन किसी को कोई अनुमति नहीं दी गई। सेंट्रल जेल की जेलर लक्ष्मी बास्कोटा 10 दिन में मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश आए हैं। सीसीटीवी फुटेज व पूछताछ के आधार पर जांच चल रही है।

यह है चार्ल्स शोभराज का आपराधिक इतिहास:

चोरी,ठगी व हत्या के लिए वह कई देशों में आरोपित है। वह अधिकतर विदेशी महिलाओं की हत्या करता था और उनकी लाश बिकनी में छोड़ देता था। इसलिए उसे बिकनी किलर भी कहा जाता है। 1962 में वह पहली बार पेरिस में गाड़ियों के चोरी करने के आरोप में जेल गया। उसके पास करीब 10 फर्जी पासपोर्ट थे। इस्तांबुल, टर्की व ग्रीस में गाड़ी चोरियों के कई मामलों में चार्ल्स मास्टरमाइंड रहा। थाईलैंड व अफगानिस्तान में भी चार्ल्स शोभराज के आपराधिक इतिहास हैं। वर्ष 1972 से 1976 के बीच उसने अलग-अलग देशों में 24 लोगों की हत्या की थी। 1976 में चार्ल्स शोभराज अपनी गर्ल फ्रेंड मैरी ऐन्द्री के साथ भारत आया। जो अपराध में उसकी सहयोगी थी। मुंबई भी गया। एक फ्रांस के समूह को जान से मारने की कोशिश की। नई दिल्ली में उन दोनों को एक इजराइल के पर्यटक के हत्या के आरोप में दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद कर दिया। वर्ष 1986 में वह तिहाड़ जेल से ही भाग निकला। फिर उसे एक माह बाद पकड़ लिया गया। वर्ष 1997 में अपनी सजा पूरी होने के बाद चार्ल्स फ्रांस चला गया। वर्ष 2003 में वह नेपाल आया। जहां उस पर दो विदेशियों के कत्ल के आरोप में पकड़ लिया गया। वर्ष 2010 में नेपाल की शीर्ष अदालत ने चार्ज शोभराज को उम्र कैद की सजा सुनाई। तब से वह काठमांडू के सुंधारा जेल में बंद है। इस शातिर अपराधी पर कई मूवी व डाकुमेंटरी भी बन चुकी है।

खबर स्रोत (न्यूज/एजेंसियां)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चोरी की घटना के पीड़ित पत्रकार को नौतनवा पुलिस क्षेत्राधिकारी ने दी धमकी

Tue Apr 6 , 2021
(नौतनवा/महराजगंज): नौतनवा कस्बे में चोरी की घटना के शिकार पीड़ित पत्रकार विनोद पटवा के मामले के खुलासे की बजाए पुलिस अब पीड़ित से ही बदसलूकी पर उतारू हो गई है। पत्रकार विनोद पटवा का आरोप है कि सीओ नौतनवा अजय सिंह चौहान ने खुलासे की मांग के समय उन्हें व्यापारियों […]