मीडिया पंचायत न्यूज़ नेटवर्क/ नौतनवा ( धर्मेंद्र चौधरी की रिपोर्ट):
राजनीति में कब, क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जाता। नेतागिरी भी संभावना तलाशने का हुनर माना जाता है। इन दिनों नौतनवा विधान सभा क्षेत्र में एक राजनैतिक चर्चा चौक-चौराहों तेजी से फैल रही है। वह यह कि नौतनवा विधान सभा के पूर्व कांग्रेसी विधायक कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। यह चर्चाएं कितनी सही है। इस पर मीडिया पंचायत ने पूर्व विधायक मुन्ना सिंह से बात की।
मुन्ना सिंह ने कहा कि राजनीति में हर नेता अपना भविष्य तलाशता है। लेकिन जनप्रतिनिधि को जनता के विश्वास के साथ धोखा नहीं देना चाहिए। पूरे नौतनवा विधान सभा की जनता जानती है कि किस तरह यहां के समर्पित भाजपा कार्यकर्ता निर्दल विधायक अमनमणि त्रिपाठी के राजनैतिक जाल के सामने निरीह हैं। लोकसभा चुनाव जीतने के लिए सांसद पंकज चौधरी ने किस तरह भाजपाइयों को दरकिनार कर मणि खेमे को तबज्जो दिया यह बात छुपी नहीं है।
मुन्ना सिंह ने कहा कि मैं भाजपा ज्वाइन कर लूं, तो सभी यही कहेंगे कि मैंने अपने बड़े भाई कुंवर अखिलेश सिंह ने बगावत की है। राजनीति में कुछ भी उथल-पुथल हो सकती है। लेकिन प्राथमिकता जनता के सेवा की चाहिए।