
(नेपाल):
नेपाल की राजधानी काठमांडू में रविवार को पुलिस ने चार लोगों को यूरेनियम युक्त पदार्थ के साथ पकड़ लिए जाने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार यूरेनियम पदार्थ अयस्क के रूप में है। जिसका वजन 2.5 किलोग्राम बताया जा रहा है। नेपाल पुलिस ने चारों को हिरासत में लिया है। पूछताछ जारी है। बरामद यूरेनियम युक्त पदार्थ की जांच नेपाल विज्ञान व प्रविधि प्रज्ञा प्रतिष्ठान (नास्ट) में चल रही है। काठमांडू महानगर के रानीपोखरी पुलिस प्रमुख हरिबहादुर पाल ने पत्रकारों से बताया कि ढाई किलोग्राम यूरेनियम युक्त पदार्थ के साथ चार लोगों को पकड़ा गया है।
(श्रोत-आनलाइन खबर)