मीडिया पंचायत (धर्मेंद्र चौधरी):
महराजगंज जिले के नौतनवा कस्बे के अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र कुमार राव व उनके कुछ मातहतों पर बीच बाजार व कस्बे के रेलवे स्टेशन चौराहा पर हमला हो गया। यह एक गंभीर बात है। बीच बाजार एक गेस्टेड अफसर पर हमला हो गया। यहां पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े कर रही है। हालांकि कि ये बात अलग है कि मामले में सच क्या है और झूठ क्या है? इसकी पड़ताल भी पुलिस ही करेगी।
एक जिम्मेदार अफसर तहरीर दे रहा है। इस बात को कत्तई दरकिनार नहीं किया जा सकता है। मामले में अहम सवाल हैं। पहला यह कि बीच बाजार ईओ पर हमला हो गया। पुलिस कहां थी?
दूसरा यह कि नौतनवा में इतने बड़े बदमाशों का गिरोह सक्रिय हो गया है कि बीच बाजार अधिकारी पर हमला कर दिया? यह बात आम-आवाम के लिए डरावनी है।
पुलिस इस फैली घटना से प्रसारित हो रही जनता के बीच भय को कैसे मुक्त करेगी?
तमाम सवालों के साथ मामले पर मीडिया पंचायत की नजर व पड़ताल जारी रहेगी।