(नेपाल):
नेपाल सरकार ने वन्य क्षेत्र में मौजूद दुर्लभ एक सींग वाले गैंडे की गणना का काम रविवार को पूरा करते हुए उसके आंकड़े जारी किए। 18 दिन में 140 लाख की लागत से पूरे हुए गणना अभियान में पूरे नेपाल में 752 गैंडों के मौजूद होने की बात सामने आई है। हालंकि इस गणना अभियान में बाघ के हमले में पुलिसराम थारू नामक एक वनकर्मी की मौत हो और 8 लोग घायल हुए हैं।
वन तथा वातावरण मंत्रालय के सचिव डा. ओली ने गैंडा गणना अभियान के आंकड़ों को नेपाल मीडिया में बताते हुए कहा कि चितवन राष्ट्रीय कुंज में 694 गैंडे पाए गए हैं। पिछली गणना में इनकी संख्या 605 थी। बर्दिया राष्ट्रीय कुंज में 38 गैंडे, शुक्लाफंट राष्ट्रीय कुंज में 18 गैंडे व पर्सा राष्ट्रीय कुंज समेत आसपास के जंगलों में कुल 101 गैंडे पाए गए हैं। पाए गए गैंडों में 146 नर, 198 मादा व 408 ऐसे हैं जिनका लिंग निर्धारण नहीं हो पाया है। 520 वयस्क, 96 अर्ध व्यस्क व 136 शिशु अवस्था में हैं। छह वर्षो में कुल 161 गैंडों की मौत हुई है।